रुड़की भी बदमाशों की धरपकड़ शुरू, अलग-अलग थाना कोतवाली पुलिस ने इनामी बदमाशों को किया गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने दो ईनामी बदमाशो को गिरफ्तार किया है। जिसका खुलासा रूड़की सिविल लाइन कोतवाली में एसपी देहात स्वपन किशोर सिंह ने किया। दरअसल आईजी गढ़वाल के आदेश और हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में ईनामी बदमाशों के धरपकड़ के लिए थाना कोतवाली पुलिस अभियान चला रही है। मंगलौंर थाना पुलिस ने एक ढाई हजार का फरारी ईनामी बदमाश धरदबोचा है, आरोपी शहबाज पुत्र अशफाक निवासी ग्राम लहबोली कई संगीन अपराधों में लिप्त था, और गिरफ्तारी से बचने के लिए लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसपर ढाई हजार का इनाम घोषित किया हुआ था, थाना प्रभारी के नेतृत्व में उक्त ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। वही दूसरी ओर रुड़की गंगनहर कोतवाली पुलिस ने भी 15 सौ रुपये का फरारी ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी आमिर उर्फ कल्लू पुत्र तौफीक निवासी ग्राम बढ़ेडी राजपूतान थाना बहादराबाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी गौवंश अधिनियम के आरोप लगातार फरार चल रहा था जिसे ख़ास मुखबिर की सूचना पर कोतवाली प्रभारी मनोज मेनवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। एसपी देहात स्वपन किशोर सिंह ने दोनों मामलों का खुलासा करते हुए बताया कि आईजी गढ़वाल के निर्देश पर जनपद पुलिस ईनामी बदमाशो के धरपकड़ के लिए अभियान चला रही है। फरारी बदमाशो की गिरफ्तारी के लिए मुखबिर मामूर किए गए है और अभियान चलाकर गिरफ्तारी की जा रही है।

दुकानदारों के समर्थन में उतरे पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा।
BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल