सीएम ने कोविड-19 और डेंगू की रोकथाम के लिए अधिकारियों के संग की बैठक
देहरादून- मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कोविड-19 और डेंगू की रोकथाम को लेकर सचिवालय में अधिकारियों संग बैठक की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिग में सभी जिलों के जिलाधिकारी, शासन स्तर के उच्च अधिकारी समेत स्वास्थ्य विभाग के तमाम अधिकारिणों के साथ कोरोना और डेंगू की रोकथाम पर मंथन किया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि कोविड टेस्टिंग तेजी से बढ़ाई जाय। कोविड अस्पतालों में प्रत्येक बैड के साथ आक्सीजन सिलेण्डर की व्यवस्था की जाय। औद्योगिक संस्थानों में पूरे सुरक्षात्मक उपाय किये जाए। सोशल मीडिया पर गलत अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कारवाई की जाय। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपनी यात्रा की गलत जानकारी देने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिये हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण