विद्युत कर्मचारी का अजब कारनामा, बिना मास्क घूमने पर पुलिस ने रोका तो किया ये काम
रुद्रप्रयाग में विद्युत विभाग के कर्मचारियों का अजब गजब कारनामा सामने आया है, बिना मास्क के घूम रहे विधुत विभाग के दो कर्मचारियों का जब पुलिस ने चालान काटा, तो दोनों कर्मचारियों ने गुस्से में पुलिस की कोतवाली व जिला जज के आवास की बिजली की काट दी, पुलिस का कहना है कि मास्क न होने पर चालान काटते समय भी दोनों कर्मचारियों ने पुलिस के साथ मौके पर अभद्रता की व देख लेने की धमकी भी दी, पुलिस मामले में एसपी रुद्रप्रयाग ने बिजली विभाग के एमडी से शिकायत की तब जाकर कोतवाली की बिजली दोबारा जोड़ी गयी, जिसके बाद जहां दोनो कर्मचारियों को विभाग ने सस्पैंड कर दिया है, वहीं पुलिस ने भी दोनो कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण