इस याचिका की सुनवाई पर नैनीताल हाईकोर्ट ने भारत सरकार व उत्तराखंड सरकार को दिया झटका
नैनीताल हाईकोर्ट ने भारत सरकार व उत्तराखंड सरकार को झटका देते हुए सुमाड़ी में स्थाई कैंपस बनाने के निर्णय को निरस्त कर दिया है न्यायालय ने अपने निर्णय में कहां है कि दोनों सरकारों ने छात्रों की सुरक्षा को दर किनार यह निर्णय लिया है अब वह छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए 4 माह के भीतर एनआईटी के अस्थाई कैंपस को कहां बनाना है इसका निर्णय लेने के साथ ही कोर्ट ने दोनों सरकारों को और एन आई टी प्रशासन को 1 जुलाई 2021 से पूर्व ही अस्थाई कैम्प्स की सभी सुख सुविधाओं को अमल में लाने का कड़ा आदेश दिया है। कोर्ट ने एनआईटी की छात्रा जिसका अस्थाई कैम्प्स के खस्ता हाल के चलते एक्सीडेंट हो गया था उसे आजीविका पार्जन और पूरे मेडिकल खर्चे के अतिरिक्त उसे 25 लाख रुपया देने का आदेश दिया है। एनआईटी कॉलेज के पूर्व छात्र जसवीर ने जनहित याचिका दायर कर कहा है कि उनके कॉलेज को बने हुए 9 साल हो गए हैं लेकिन 9 सालों के बाद भी एनआईटी को स्थाई कैंपस नहीं मिला जिस को लेकर छात्र काफी लंबे समय से स्थाई कैंपस की मांग कर रहे हैं मगर सरकार द्वारा उनकी मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। साथ ही अभी छात्र जिस जगह पर हैं वह बिल्डिंग पूरी तरह से जर्जर है और इस बिल्डिंग में कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण