अयोध्या में राम जन्मभूमि पर भूमि पूजन के अवसर पर उत्तराखंड में भाजपा मनाएगी दीपावली
भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री पंकज शर्मा के नेतृत्व में समस्त सनातन प्रेमी और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने नगर में समस्त व्यवसायियों से निवेदन किया कि कल भगवान राम जन्मस्थली पर होने जा रहे भूमि पूजन के उपलक्ष्य में सभी अपने प्रतिष्ठानों एवं आवास पर दीप जला कर दीपावली मनाए ।। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री पंकज शर्मा ने कहा कि हम सभी के लिए यह उत्सव का विषय है और हम सभी सनातनियों के लिए यह परम सौभाग्य है कि हम 500 वर्ष बाद भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण को अपनी आंखों से देख रहे है। कार्यक्रम में श्री राजेन्द्र सेठी,विनोद शर्मा,नवल कपूर,चरनजीत लाल धींगड़ा,चेतन शर्मा,कैप्टन केवल खुराना,विवेक गोस्वामी,राजपाल ठाकुर ,सरदार अमरीक सिंह,अजय कालड़ा,जगदीश तिवारी,धनी भट्ट जी आदि उपस्थित रहे ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण