मुनिकीरेती क्षेत्र में लगातार फैलता कोरोना का संक्रमण स्वास्थ्य विभाग लगातार ले रहा लोगों के सैंपल
मुनि की रेती क्षेत्र में लगातार चल रही कोविड-19 की सैंपलिंग के के मद्देनजर फिर से 19 संक्रमित मरीज मिले हैं। 2 दिन पहले भी आठ संक्रमित मरीज क्षेत्र में मिल चुके हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुनी की रेती क्षेत्र में लगातार कोविड-19 की जांच के लिए लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीम सैंपल ले रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को आई मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार 19 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ विभाग की टीम ने सभी संक्रमित मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में इलाज के लिए भर्ती कर दिया है। जबकि उनके ट्रैवल हिस्ट्री की जानकारी भी जुटाई जा रही है। लगातार मिल रहे बड़ी संख्या में मरीजों को देखते हुए स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ विभाग की टीम भी फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। वहीं प्रशासन ने लोगों से जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकलने की अपील की है। डॉक्टर जगदीश जोशी ने बताया कि कोविड-19 के टेस्ट की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिससे जल्द से जल्द संक्रमित मरीजों का डाटा एकत्रित कर उनको इलाज के लिए कोविड-19 भर्ती किया जा सके।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण