महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को संविधान के अनुच्छेद 361 के तहत नोटिस हुआ जारी
नैनीताल —देहरादून की रुलक संस्था ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को संविधान के अनुच्छेद 361 के अंतर्गत नोटिस जारी किया है । जिसमें उनके द्वारा उत्तराखंड हाईकोर्ट के 3 मई 2019 के आदेश का पालन न करने पर उनके खिलाफ अदालत के आदेश की अवमानना करने पर अवमानना याचिका दायर करने सम्बन्धी सूचना दी गई है । रुलक संस्था के अधिवक्ता कार्तिकेय गुप्ता ने बताया कि किसी राज्यपाल के खिलाफ अदालत में याचिका दायर करने से पहले संविधान के अनुच्छेद 361 के अनुसार उन्हें दो माह पहले सूचना देनी होती है । इसी क्रम में महाराष्ट्र के राज्यपाल को यह सूचना दी गई है । उन्होंने बताया कि मई 2019 में हाईकोर्ट ने राज्य के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों से सरकारी आवासों का किराया व अन्य सुविधाओं का भुगतान बाजार दर पर 6 माह के भीतर करने को कहा था । लेकिन अब तक यह भुगतान नही हुआ है । लिहाजा रुलक संस्था कोर्ट में अवमानना याचिका दायर करने जा रही है

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण