उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन
उत्तराखंड में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बता दें रविवार देर शाम जारी हुए हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 9632 हो गई है। वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ कांग्रेस मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में लगातार कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। वहीं सरकार के पास टेस्टिंग किट नहीं है । साथ ही उन्होने कहा कि सरकार कोरोना के मामले में पूरी तरह से फेल साबित हो रही है। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने राज्य सरकार पर आपदा पीडितों तक सहायता न पहुंचाने का भी आरोप लगाया है।

सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज
दिल्ली पुलिस ने अपने शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर की नारेबाजी
गढ़वाल के विकास को लेकर अनिल बलूनी की बड़ी पहल, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
कर्तव्य निर्वहन के दौरान चोटिल जवान का क्षेत्राधिकारी श्रीनगर ने बेस अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर बढ़ाया हौसला