उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रहा कोरोना का संक्रमण, दस हजार के पास पहुंचा कोरोना का संक्रमण
उत्तराखंड में कोरोना मरीजों का आंकड़ा दस हजार के पार पहुंच गया है। सोमवार को 389 नए मरीज मिले जिससे कुल मरीजों की संख्या 10021 हो गई। सोमवार को नौ कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई जिससे कुल मरने वालों की संख्या 134 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार हरिद्वार में 178, यूएस नगर में 110, देहरादून में 41, नैनीताल में 25, अल्मोड़ा में छह, चमोली में छह, चम्पावत में तीन, पिथौरागढ़ में दस, रुद्रप्रयाग में एक, टिहरी में सात और उत्तरकाशी के दो मरीजों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।
सोमवार को हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में भर्ती छह मरीजों की मौत हो गई। जबकि दो मरीजों ने एम्स ऋषिकेश जबकि एक मरीज ने महंत इंद्रेश अस्पताल में दम तोड़ा। वहीं मामले बढ़ने के साथ ही बैकलॉग की काफी बढ़ गया है। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 10 हजार 630 मरीजों की जांच रिपोर्ट आना अभी बाकी है। जिस पर स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी का कहना है कि कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही रिकवरी भी तेजी से हो रही है, और राज्य में जांच भी बढ़ाई जा रही है जिससे जल्द बैकलॉग नियंत्रण में आएगा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण