हेमकुंड साहिब के कपाट 4 सिंतबर को श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे
चमोली–सिखों के पवित्र तीर्थस्थल हेमकुंड साहिब के कपाट 4 सिंतबर को सुबह 10 बजे श्रद्वालुओं के लिए खोले जाएंगे।
हेमकुंड साहिब के कपाट हर वर्ष 1 जून काे खुलते थे, लेकिन इस बार कोरोना महामारी व भारी बर्फवारी के चलते एहतियातन 4 सितबर से हेमकुंड साहिब के कपाट खोलने का फैसला लिया गया।
जिलाधिकारी स्वाति एस.भदौरिया ने बताया हेमकुंड साहिब गुरूद्वारा प्रबंधन समिति से विचार विमर्श के बाद हेमकुंड की यात्रा 4 सितंबर से खोलने का निर्णय लिया गया है। हेमकुंड साहिब की यात्रा पर उत्तराखंड के बाहर से आने वाले सभी श्रद्वालुओं को 72 घंटे पहले कोविड का पीसीआर टेस्ट कराना जरूरी होगा। इसके अलावा उत्तराखंड सरकार की वेबसाईट से ई-पास लेकर ही यात्रा की इजाजत दी जाएगी। यात्रा के दौरान गुरूद्वारों में शारीरिक दूरी, मास्क पहनना एवं कोविड के सभी नियमों का पालन करना भी अनिवार्य रहेगा। तीर्थ यात्रा पर आने वाले श्रद्वालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग भी कराई जाएगी।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात