लक्सर कोतवाली पुलिस ने किया बाइक चोर को गिरफ्तार कर किया बाइक चोरी का खुलासा
लक्सर मे लंबे समय से मोटरसाइकिल चोरी की घटना को कुछ अज्ञात लोगों द्वारा अंजाम दिया जा रहा था। लक्सर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हर रोज कहीं ना कहीं मोटरसाइकिल चोरी होने की घटना होती रहती थी। जिस को लेकर लक्सर कोतवाली पुलिस ने इस घटना पर लगाम लगाने के लिए एक टीम गठित की । और इन अज्ञात लोगों के बारे में पता करने की कोशिश की आखिरकार लक्सर पुलिस को कामयाबी मिल गई। जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए। लक्सर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जब उससे पूछताछ की गई। तो उसके पास से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपी द्वारा मोटरसाइकिल पर लगी नंबर प्लेट को हटाया गया है। जब आरोपी का अपराधिक इतिहास खंगाला गया तो आरोपी पहले से ही कई मुकदमों में सम्मिलितहै।लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकारी राजन सिंह ने बताया कि आरोपी पेशेवर मुजरिम है। जो मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अक्सर अंजाम देता रहता है। फिलहाल आरोपी के पास से दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। बाकी आरोपी से पूछताछ की जा रही है।ताकि उसके अन्य साथियों तक पहुंचा जा सके और मोटरसाइकिल की हर रोज हो रही।चोरी की घटना पर लगाम लगाई जा सके।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण