बॉलीवुड में उत्तराखंड का डंका बजाने वाले जुबिन नौटियाल बहुत जल्द “दिल चाहते हो” सॉन्ग में नजर आएंगे
अपनी गायकी के दम पर बॉलीवुड में उत्तराखंड का डंका बजाने वाली वाले जुबिन नौटियाल बहुत जल्द “दिल चाहते हो” सॉन्ग में नजर आने वाले हैं.. इस गाने में जुबिन खुद गाने के साथ साथ एक्टिंग करते हुए नजर आएंगे. दिल चाहते हो गाने की सबसे खास बात यह है कि इस गाने में जुबिन एक प्रोफेशनल एक्टर की तरह एक्टिंग करते हुए नजर आएंगे. इस गाने में उनके साथ सिंगर पायल देव सिंगिंग करते हुए नजर आने वाली हैं। सिंगर पायल देव ने इससे पहले जुबिन नौटियाल के तुम ही आना सॉन्ग में अपना म्यूजिक दिया था.”दिल चाहते हो” गाने को उत्तराखंड की हसीन वादियों में फिल्माया गया है। जिसमें आपको मसूरी और देहरादून की खूबसूरती देखने को मिलेगी। जुबिन के साथ-साथ इस गाने में पंजाब की फेमस एक्ट्रेस मैंडी ठक्कर भी नजर आने वाली हैं। इस गाने को डायरेक्ट नवजीत भुट्टर ने किया है। इस गाने के बोल तौराज ने लिखे हैं। दिल चाहता हो सॉन्ग के बारे में जुबिन नौटियाल ने बताया यह एक लव सैड सॉन्ग है। जिसमें जुबिन नौटियाल एक साधारण व्यक्ति का रोल निभा रहे हैं। इसके साथ ही इस गाने में उनकी एक्टिंग एक अलग अंदाज में दर्शकों को देखने को मिलेगी। दिल चाहते हो गाना 27 अगस्त को टी सीरीज के बैनर तले रिलीज हो रहा है। जुबिन के चाहने वालों हो जाइए तैयार बहुत जल्द अपनी मखमली आवाज के साथ जुबिन दोबारा अपने फैंस के दिलों में राज करने के लिए आ रहे हैं।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज