प्रदेश में कैसा होगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जारी किया 4 जिलों में भारी बारिश होने का अलर्ट
देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक आज प्रदेश के चार जिलों में तेज हवा और गर्जना के साथ भारी बारिश होने की आशंका है। नौ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न पहाड़ी और मैदानी जनपदों में भी हल्की फुहारें पड़ सकती हैं। विभाग ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने की आशंका भी जताई है। प्रदेश का आज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के तहत आज प्रदेश के देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल में भारी बारिश होने की आशंका है। ऐसे में यहां के लोगों की मुश्किलें थोड़ा बढ़ सकती हैं। उधर पौड़ी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, अल्मोड़ा, चंपावत, हरिद्वार और उधम सिंह नगर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के कुछ दूरस्थ पहाड़ी इलाकों में बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। इसे देखते हुए यहां के लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को बारामती में दी गई अंतिम विदाई
ड्रंक एंड ड्राइव एवं ओवर स्पीड पर पौड़ी पुलिस की सख़्त कार्रवाई जारी