मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो और आतंकियों को मार गिराया
श्रीनगर मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो और आतंकियों को मार गिराया है। इससे पहले एक आतंकी मारा गया था। सुरक्षाबलों के अभियान में अब तक श्रीनगर में तीन दहशतगर्द मारे गए हैं। अभी अभियान जारी है। श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके पंथा चौक में कल देर रात आतंकियों ने सीआरपीएफ तथा पुलिस की संयुक्त नाका पार्टी पर हमला किया था। सुरक्षा बलों ने जवाब दिया और तलाशी अभियान शुरू किया। इसके बाद हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया। पिछले 48 घंटे में सुरक्षाबलों ने अब तक 10 आतंकियों को मार गिराया है।
अभियान में एक पुलिसकर्मी एएसआई बाबू राम की जान चली गई। अभियान जारी है। बताते हैं कि बाइक सवार दो आतंकियों ने 61 बटालियन सीआरपीएफ तथा पुलिस की संयुक्त पार्टी पर गोलियां बरसाईं। घटना के तत्काल बाद पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के पट्टन के गोशबुग इलाके में शनिवार रात सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान चलाया। इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर सेना, सीआरपीएफ एवं पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया। घर-घर तलाशी ली गई। इस दौरान सभी प्रवेश व निकास के रास्ते सील कर दिए गए थे। हालांकि, देर रात तक आतंकियों का कोई सुराग हाथ नहीं लग सका था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण