बढ़ते क्रोना संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार ने सभी बॉर्डर पर बढ़ाई चौकसी
उत्तराखंड में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार द्वारा प्रदेश के बॉर्डर पर चौकसी बढ़ा दी गयी है । जिसके सम्बंध में जिलाधिकारी देहरादून ने अवगत कराते हुए बताया अब प्रदेश में आने वाले लोगो को बॉर्डर पर अपनी कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी जो लोगो रिपोर्ट साथ ले कर आएंगे वो आसानी से प्रवेश कर सकेंगे और जिन लोगो के पास रिपोर्ट नही जोगी उनका वंही पर पेड़ टेस्ट किया जाएगा जिसके लिए टीम तैयार कर ली गयी है संभवतः कल से जिले के बॉर्डर आशारोड़ी व कुठालगेट के बॉर्डर पर चेकिंग सुरु हो जाएगी। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने निजी लैब के द्वारा वर्ती जा रही कौताही को देखते हुए सभी को एसआरएफ आईडी व ऑन लाईन पोर्टल पर आईडी जनरेट किये बिना टेस्ट न करने की नसीहत दी ताकि कॉन्टेक्ट रेसिंग करने में आसानी हो सके साथ ही कंटेन्मेंट जोन के बाहर आने वाले पॉजिटिव केस को होमआईशोलेशन किये जाने के बाद उनके घरों के बाहर स्टीकर चस्पा कर घर के सभी लोगो को अगले 14 दिनों तक घर मे आईशोलेट करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए है।

सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज
दिल्ली पुलिस ने अपने शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर की नारेबाजी
गढ़वाल के विकास को लेकर अनिल बलूनी की बड़ी पहल, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
कर्तव्य निर्वहन के दौरान चोटिल जवान का क्षेत्राधिकारी श्रीनगर ने बेस अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर बढ़ाया हौसला