कोरोना पॉजिटिव होने के चलते विधानसभा स्पीकर प्रेमचंद्र अग्रवाल इस बार सदन में नहीं होंगे उपस्थित
23 सितंबर से प्रारंभ होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र से पूर्व कोरोना पॉजिटिव आने के कारण विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल जी सदन में उपस्थित नहीं हो पाएंगे। इसलिए आज विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल जी ने सत्ता पक्ष व विपक्ष के सभी विधायकों से अपील करते हुए कहा है कि सदन को शांतिपूर्ण तरीके एवं संवैधानिक मर्यादाओं के अंतर्गत संपन्न कराने में सभी को सहयोग करना चाहिए। उन्होंने ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के कारण मंत्री, नेता प्रतिपक्ष एवं अनेक विधायक पॉजिटिव पाए गए हैं ऐसे में सदन को गरिमा पूर्ण तरीके से संपादित करना प्रत्येक सदस्य की जवाबदेही है। अग्रवाल ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के कुप्रभाव से बचने के लिए विधानसभा के अंदर तमाम इंतजाम किए गए हैं परंतु फिर भी माननीय मंत्री गण विधायक एवं अधिकारियों की सुरक्षा अत्यंत आवश्यक है। अग्रवाल ने विधायकों से अपील करते हुए कहा है कि सदन का सीमित समय होने के कारण आवश्यक काम शांतिपूर्ण तरीके से संपादित हो ऐसा सभी को प्रयास करना चाहिए। अनेक माननीय विधायक गण वर्चुअल भी सदन की कार्यवाही से जुड़ेंगे उन्हें भी समय की मर्यादा को ध्यान में रखकर अपनी बात को संक्षिप्त रूप में सदन तक पहुंचाने होगी ताकि उसका भी समाधान हो सके ।अंत में अग्रवाल ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के दौरान सरकार द्वारा जारी निर्देशों का सभी लोग पालन करेंगे मैं स्वयं भी देहरादून स्थित अपने शासन के आवास में होम क्वारंटाइन हूं और शीघ्र ही स्वस्थ होकर आप सब लोगों के बीच में पुणः सक्रियता के साथ लौटुगा।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज