ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के औचक निरीक्षण से अनाज मंडी में मचा हड़कंप
रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के औचक निरीक्षण से मंगलौंर अनाज मंडी में हड़कंप मच गया, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने अनाज गोदामों में रखी अनाज की बोरियों का तोल कराया इसके साथ ही स्टॉक रजिस्टर चैक किए, इस दौरान कुछ खामियां भी पाई गई जिनकी रिपोर्ट बनाकर भेजी जाएगी। सूत्रों में प्राप्त जानकारी के अनुसार रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल अचानक मंगलौंर की अनाज मंडी पहुँच गई, और निरीक्षण शुरू कर दिया, इस दौरान मंडी में हड़कंप मच गया।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल ने गोदामो में रखी अनाज की बोरियों का तोल कराया साथ ही स्टॉक रजिस्टर को चैक किया। इस दौरान कुछ खामियां भी पाई गई जिनकी रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को पेश की जाएगी। बता दे रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट द्वारा लगातार छापेमार कार्यवाही की जा रही है पूर्व में भी रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने गुड़ मंडी और अन्य जगहों पर छापेमार कार्यवाही कर कई गोरख धंधों का पर्दाफ़ाश किया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल ने बताया औचक निरीक्षण के क्रम में छापेमार कार्यवाही की गई है, जिसमे ये देखा गया है,
कि सभी प्रक्रियायो का सही से पालन किया जा रहा है या नही। गोदामो में जो बोरियां रखी है उनपर क्या अंकित है उनका तोल कितना है। वह मानकों के अनुसार है या नही, इन तमाम चीजों की जांच की गई है, जो चीजें सामने आई है उनकी आख्या पेश की जाएगी, इसके साथ ही स्टॉक रजिस्टर में जो विभिन्न खाद्दान्नयो की एंट्री थी उसके अनुसार स्टॉक को वैरिफाई किया गया है, और जो उसमें अंतर पाया गया है उसे आख्या में प्रस्तुत किया जाएगा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण