यूुपी के पीलीभीत में भीषण सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों के लिए 5 लाख रूपए देने की घोषणा की
पीलीभीत : उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज बस और बोलेरो के बीच जोरदार टक्कर हो गई है। इस टक्कर के बाद बस पलट गई और बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। दोनों वाहनों में मौजूद नौ यात्रियों की मौत हो गई है। जबकि 40 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। इनमें से 11 गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया जा रहा है. सूचना पर पीलीभीत पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश यादव समेत कई आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं। पीलीभीत पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश ने ईटीवी भारत से बताया कि यात्रियों को बचाना हमारा पहला कर्तव्य है, जिसको लेकर पुलिस लगातार काम कर रही है। बस और बोलेरो में मौजूद यात्रियों को जिला अस्पताल लाया गया है। घायलों का हरसंभव इलाज मुहैया कराया जा रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण