जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक एक आतंकी ढेर, एक सुरक्षा जवानों की गिरफ्त में
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया और एक आतंकी गिरफ्तार हुआ है। फिलहाल मुठभेड़ जारी है। सेना ने यह जानकारी दी। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों को दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के लारनू में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी जिसक बाद यहां आज सुबह तलाशी अभियान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि तलाशी दल पर आतंकवादियों ने गोली चलानी शुरू की दी। जिसके बाद यह अभियान मुठभेड़ में बदल गया। गोलीबारी में एक आतंकवादी मारा गया। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एक एके राइफल बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि अभियान अभी जारी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण