गांधी पार्क के बाहर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
देहरादून- युवा काग्रेस ने ‘पूछता है उत्तराखंड’ नाम से एक मुहिम शुरू की है। जिसके तहत कार्यकर्ताओँ ने गाधी पार्क देहरादून के बाहर धरना किया। इस दौरान कार्यकर्ताओँ ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की युवा कांग्रेस देहरादून जिलाध्यक्ष भूपेंद्र नेगी ने कहा कि इस मुहिम के तहत प्रदेश सरकार को जगाने का काम किया जाएगा। युवा काग्रेस आम जन के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी और प्रदेशभर में जन जागरण अभियान चलाएगी। उन्होंने बताया कि राज्य में बढ़ती बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, रोडवेज कर्मचारियों को समय पर तनख्वाह न देने, कोरोना से हुई मौतों का आकड़ा छिपाने, कोई ठोस स्वास्थ्य नीति न बना पाने समेत अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विधानसभा स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।

दुकानदारों के समर्थन में उतरे पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा।
BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल