अभी तक अधर में लटके कुंभ मेले के लिए हो रहे निर्माण कार्य
हरिद्वार: महाकुंभ शुरू होने में 2 महीने का समय समय शेष रह गया है, लेकिन रुड़की क्षेत्र में हाइवे, नहर पटरी का काम पूरा नही हो पाया है जिससे कुंभ के दौरान श्रद्धालुओं और शहर वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल 2021 में हरिद्वार में महाकुंभ का आयोजन होना है, वही इस बार रुड़की को कुंभ क्षेत्र में शामिल नही किया गया है फिर भी कई विकास कार्य रुड़की क्षेत्र में भी हो रहे है। मंगलौर बाईपास नहर पटरी का कार्य धीमी गति से चल रहा है जिससे आने वाले समय में मुश्किलें बढ़ सकती है। ग्रामीणों का कहना है मंगलौर बाईपास का काम 2016 में पूरा हो जाना चाहिए था लेकिन सरकार की लापरवाही के चलते कार्य आजतक पूरा नही हो पाया है।वही अब 2021 का कुंभ मेला सर पर है लेकिन उसमें भी ये काम पूरा होता नही दिख रहा है जिससे कुंभ के दौरान शहरवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ग्रामीणों ने कहा वैकल्पिक मार्गो की स्थिति ठीक नही है इसलिए समय रहते सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण