सांसद रीता बुहुगणा जोशी की पोती की मौत, दिपावली के दिन पटाखा जलाते समय झुलसी थी मासूम
प्रयागराज: भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी की पोती की पटाखे से झुलसकर मौत हो गई। मयंक जोशी की 6 साल की बेटी किया जोशी पटाखा जलाते समय झुलस गई थी। जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मौत की वजह से जोशी परिवार भारी सदमे में है. किया जोशी साठ फीसदी से ज्यादा झुलस गई थी। किया को आज दिन में एयर एम्बुलेंस से दिल्ली शिफ्ट किया जाना था। लेकिन शिफ्टिंग से पहले ही इलाज के दौरान किया की मौत हो गई। इलाहाबाद लोकसभा सीट की सांसद रीता जोशी ने हादसे के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और सीएम योगी से बात कर बेहतर इलाज की मदद मांगी थी। ऐसे में किया का इलाज तत्काल दिल्ली के मिलिट्री हॉस्पिटल में होना था। लेकिन उसके पहले ही किया की मौत हो गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण