तेज रफ्तार का कहर, 14 बारातियों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक
प्रतापगढ़ — उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में तेज रफ्तार के कहर के चलते 14 बारातियों की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बारात से लौट रही अनियंत्रित कार सड़क के किनारे खड़ी ट्रक में जा घुसी. मृतकों में छह किशोर भी शामिल हैं। घटना पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। ड्राइवर को झपकी आ गई। जिससे हादसा हो गया. सभी नवाबगंज इलाके से एक बारात में शामिल होकर लौट रहे थे। एसपी अनुराग आर्य ने 14 लोगों के मौत की पुष्टि की है। हादसा प्रयागराज-लखनऊ हाइवे पर मानिकपुर इलाका देशराज के इनारा में हुआ है। घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल है. मृतकों में 12 बाराती कुंडा कोतवाली के जिगरापुर चौसा गांव के रहने वाले है। जबकी बोलेरो चालक समेत दो लोग कुंडा इलाके के अन्य गांव के रहने वाले बताये जा रहे है। सूचना मिलने के बाद एसपी समेत भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुच गए। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक शवों को सुबह पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा। घटना मध्य रात्री के आस-पास की है. बताया जा रहा है कि सभी बाराती नबाबगंज थाना इलाके के शेखपुर गांव में शादी-समारोह में शामिल होकर घर वापस लौट रहे थे। इस हादसे का शिकार हुए 14 लोगो मे से छह नाबालिक किशोर और मासूम भी शामिल हैं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो गाड़ी को गैस-कटर से काट कर सभी 14 लोगों के शव को बाहर निकाला। सभी के शव को कब्जे में लेते हुए पुलिस ने पीएम के लिए भेज दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण