रुद्रपुर में मुख्यमंत्री का विरोध कर रहे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बेहड़ समेत कई कांग्रेसी गिरफ्तार
रुद्रपुर– उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के रुद्रपुर दौरे का कांग्रेसियों ने विरोध किया। कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री वापिस जाओ, किसानों का शोषण बंद करो, भाजपा सरकार मुर्दाबाद, किसान विरोधी सरकार नहीं चलेगी नहीं चलेगी के उद्घोषों के साथ विरोध जताया। वहीं पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। पुलिस के अधिकारियों ने कांग्रेसियों को समझाने का भी प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया। विरोध करने वालों में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलक राज बेहड़, पूर्व विधायक नारायण पाल, पूर्व जिलापंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा, सुभाष बेहड़, प्रीत ग्रोवर, मीना शर्मा, अनिल शर्मा, पुष्कर राज जैन, सरवर यार खान व अन्य कई कांग्रेसी उपस्थित रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण