महामंडलेश्वर संत की शरण में पहुंची महापौर ,लिया आशीर्वाद
ऋषिकेश- नगर निगम महापौर अनिता ममगाई रामानंद आश्रम पहुंची जहां उन्होंने महामंडलेश्वर अभिराम दास जी महाराज से आर्शीवाद लेकर उनसे शहर के विकास को लेकर महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। नगर निगम मेयर ने देवभूमि के विख्यात महामंडलेश्वर संत अभिराम दास जी महाराज से आशीर्वाद लिया।आश्रम के धार्मिक अनुष्ठान में शिरकत के उपरांत उन्होंने विभिन्न विषयों पर महाराज श्री से मंत्रणा की।इस अवसर पर अभिराम दास जी महाराज ने कहा कि संत की शरण में आने से ही सत्य और धर्म का मार्ग मिलता हैं। आश्रम पहुंची महापौर को धर्म का पाठ पढ़ाते हुए संत अभिराम दास जी महाराज ने कहा कि धर्म का काम जोड़ना है तोड़ना नहीं। धर्म वह है जो धारण करने योग्य हो, धर्म सर्वव्यापी है, सबका है, इसमें जाति या संप्रदाय का कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। कहा कि, वेद जगत का सार हैं, वेदों से सर्वांगीण ज्ञान की प्राप्ति होती है। सारे विश्व का ज्ञान और विश्व का सार वेदों में ही निहित है। इस दौरान उन्होंने महापौर द्वारा शहर के सर्वांगीण विकास के लिए कराए जा रहे कार्यों की भी मुक्त कंठ से सराहना की।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज