तीन वर्षों में न्यूनतम दुर्घटना दर का मिल रहा पुरस्कार इस बार भी उत्तराखंड परिवहन निगम के नाम
देहरादून– नई दिल्ली में सड़क सुरक्षा माह के उद्घाटन समारोह में उत्तराखंड परिवहन निगम को वर्ष 2019-20 में पर्वतीय राज्यों में न्यूनतम दुर्घटना दर होने के लिए पुरस्कार दिया गया। इसके साथ ही वर्ष 2017-18, 2018-19 और वर्ष 2019-20 तीन वर्षों में न्यूनतम दुर्घटना दर का भी पुरस्कार उत्तराखंड परिवहन निगम को दिया गया। यह पुरस्कार नई दिल्ली में विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह की उपस्थिति में प्रदान किया गया। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान उत्तराखंड परिवहन निगम को न्यूनतम दुर्घटना दर होने के लिए पुरस्कृत किया गया. पुरस्कार में उत्तराखंड परिवहन निगम को 2 ट्रॉफी, एक लाख रुपये की नकद धनराशि प्रदान की गयी। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि उक्त पुरस्कार परिवहन निगम के चालकों के सामूहिक प्रयासों का फल है, और इसका श्रेय उनको ही दिया है। साथ ही उन्होंने बताया कि पुरस्कार में प्राप्त धनराशि से न्यूनतम दुर्घटना करने वाले चालकों को पुरस्कृत और प्रोत्साहित किया जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण