शहर की सुरक्षा पुलिस की जिम्मेदारी ,निगम का कर्तव्य -अनिता ममगाई
*विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों के साथ आस्था पथ भी निगम ने कराया सीसीटीवी कैमरों से लैस*
*मेयर ने आस्थापथ पर तीसरी आंख का किया निरीक्षण*
ऋषिकेश- आस्था पथ पर लगे सीसीटीवी का नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद घाट चौकी प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
रविवार की दोपहर आस्थापथ में अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण करते हुए महापौर ने कहा कि आस्था पथ देवभूमि की शान है ।यहां असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जा सके इसके लिए पुलिस प्रशासन के आग्रह पर नगर निगम की ओर से बेहद उच्च क्वालिटी के हाईटेक 12 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
इससे सुबह शाम आस्था पथ पर टहलने वाले बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों को जहां एक और सुरक्षा मिलेगी वहीं असमाजिक तत्वों पर भी शिकंजा कसने में पुलिस को आसानी होगी। महापौर ने बताया कि शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं तीर्थाटन व पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों पर नगर निगम प्रशासन की ओर से सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिससे कोई भी घटना या दुर्घटना होने पर उसकी तस्वीर तत्काल कैमरे में कैद हो जाएगी। मामले का खुलासा करने में मदद मिलेगी और अपराधी पुलिस की पकड़ से दूर नहीं भाग सकेगा। उन्होंने त्रिवेणी घाट पुलिस चोकी में स्थापित कंट्रोल रूम पर भी तमाम आवश्यक जानकारियां जुटाई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण