कोतवाली काशीपुर में आने वाले त्योहारों को लेकर अमन कमेटी की बैठक का किया गया आयोजन
इस सप्ताह एक ही दिन पड़ने वाले दो त्योहार शब ए कद्र (बारह वफात) और होली को लेकर ऊधम सिंह नगर की पुलिस ने कवायद शुरू कर दी है। इस क्रम में काशीपुर कोतवाली में अमन कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के हिन्दू – मुस्लिम मजहबी रहनुमाओं के साथ ही बुद्धिजीवी लोगो ने शिरकत की।
इस दौरान जहां पुलिस के आला अधिकारियों ने दोनों प्रमुख त्योहारों पर आपसी भाईचारा और एतिहाद बनाए रखने की अपील की। तो वहीं राजस्व अधिकारी और पुलिस अधिकारियों ने बाजे तौर पर स्पष्ट किया कि माहौल खराब करने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। बैठक में मौजूद क्षेत्रवासियों द्वारा अपने सुझाव रखने के साथ ही त्योहार के मद्देनजर अपनी जरूरियात को प्रशासनिक अधिकारियों के सामने उठाया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण