मुख्यमंत्री आवास में एक लड़की ने फाँसी लगाकर की अपनी जीवनलीला समाप्त
देहरादून: देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास में एक लड़की ने सुसाइड कर लिया है। सीएम आवास में लड़की की सुसाइड की खबर से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि रुद्रप्रयाग की रहने वाली सुलेखा (24) का परिवार सीएम आवास में गायों की देखभाल का काम करता है। गुरुवार को सुलेखा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुलेखा के फांसी लगाने की खबर के बाद सनसनी फैल गई। आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुलेखा ने फांसी क्यों लगाई इस बात का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री आवास के पिछले हिस्से में गोशाला बनी हुई है और पास में ही गोशाला की देखरेख करने वालों के रहने के लिए आवास बने हुए हैं। लड़की का परिवास इसी आवास में रहता था। बताया जा रहा है कि लड़की पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रही थी। माना जा रहा है कि डिप्रेशन के चलते लड़की ने ये कदम उठाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। लड़की के कमरे से कोई सुसाइड नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि लड़की का भाई भी दो साल पहले आत्महत्या कर चुका है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण