वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी ने किया लैंसडौन कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण कर दिए निर्देश
पौड़ी/लैंसडौन= जनपद पौड़ी गढ़वाल की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा कोतवाली लैन्सडाउन का आकस्मिक निरीक्षक किया गया।
➡️ महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला कर्मी को सभी शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुन कर निस्तारण हेतु निर्देश किया गया।
➡️ लैन्सडाउन पर्यटक स्थल होने के कारण थाना क्षेत्र में काफी सारे होटल एवं रिजोर्ट हैं। होटल/रिजोर्ट परिसर में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों को चैक कर यदि वह बन्द हैं तो उन्हें क्रियाशील करने एवं होटल व रिजोर्ट में आने वाले आगन्तुकों का सम्पूर्ण विवरण मय पहचान पत्र के रजिस्टर में सही अंकित किया है, को चैक करने हेतु प्रभारी निरीक्षक को निर्देशित किया गया।
➡️ थाना परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई का जायजा लेकर थाना परिसर में खड़े माल मुकदमाती वाहनों का नियमानुसार निस्तारण करने हेतु निर्दशित किया गया।

➡️ थाना कार्यालयों में रखे अभिलेखों को चेक कर अभिलेखों का सही ढ़ग से रखरखाव एवं लम्बित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया।
➡️ बैरिक, मेस, कम्प्यूटर कक्ष, सीसीटीएनएस, सीसीटीवी कैमरे, कम्प्यूटर उपकरणों आदि का निरीक्षण कर उपकरणों का रखरखाव उचित तरीके से करने हेतु निर्देशित किया गया।
➡️ पुलिस कार्मिकों का अनुशासन/ टर्नआउट उच्च कोटि का बनाऐ रखने के साथ-साथ जनता से अच्छा व्यवहार कर उनकी शिकायतों पर नियमानुसार कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
➡️ निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार शेखर चन्द्र सुयाल, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार गणेश लाल कोहली, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन विभव सैनी, प्रभारी निरीक्षक लैन्सडाउन मणीभूषण श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण