ट्यूशन से आ रही छात्रा के ऊपर हवाई फायर करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून 29 नवंबर को पटेल नगर थाना क्षेत्र में ट्यूशन पढ़कर आ रही छात्रा के ऊपर दो युवकों ने हवाई फायरिंग की थी.इस मामले का खुलासा एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने किया है. एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी और छात्रा का आपस में 2 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. 5 महीने पहले दोनों के बीच विवाद हो गया था जिस कारण छात्रा आरोपी युवक से बात नहीं कर रही थी. आरोपी ने कई बार छात्रा से मिलकर बात करनी चाही लेकिन वो नहीं मानी..इस बीच छात्रा कई युवकों से बात करने लगी. इसी वजह से तैश में आकर युवक और छात्रा का झगड़ा होने लगा तो युवक अपनी पिस्तौल निकाल ली और झगड़े में ही पिस्तौल का ट्रिगर दब कर हवाई फायर हो गया हालांकि इसमें छात्रा को कहीं चोट नहीं लगी .जिंसमे पूरे मामले में पुलिस ने 32 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को जांच कर और पीड़िता द्वारा बताए गए हुलिए से मिलान करते हुए आरोपी अक्षय कुमार को आईएसबीटी से गिरफ्तार किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण