पति की हत्या की आरोपी पत्नी सहित 05 अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गुच्चूपानी में हुयी हत्या का दून पुलिस ने किया खुलासा,हत्यारोपी पत्नी सहित 05 अभियुक्तो को पुलिस ने किया गिरफ्तार। थाना कैन्ट क्षेत्रान्तर्गत गुच्चूपानी में अज्ञात व्यक्तियो द्वारा रिक्शा चालक मोसिन की गयी थी हत्या ।
मृतक मोसिन शराब पिने का था आदि, पत्नी के साथ करता था दुर्व्यवहार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के दिशा निर्देशन पर कोतवाली कैन्ट ने मृतक मोसिन की हत्या का किया खुलासा ।
मृतक की पत्नी शीबा उर्फ सीमा ने अवैध सम्बन्ध के चलते अपने मित्र साबिर के साथ मिलकर रची थी हत्या की साजिश ।
मृतक की पत्नी शीबा व साबिर ने रहीस खान को दी थी हत्या की 02 लाख रुपये की सुपारी ।
रहीस खान ने अपने मित्रो अरशद, शाहरुख व रवि को 20 हजार रुपये एडवांस देकर हत्या के लिए बुलाया था देहरादून ।
रहीस खान ने मृतक मोसिन को दिखाया, अपने तीनो मित्रो को ।
अरशद,शाहरुख व रवि ने मृतक मोसिन से रिक्शा बुक करा कर मृतक को ले गये गुच्चूपानी।
गुच्चूपानी में मृतक को शराब पिलाकर पत्थर से सर पर वार कर दिया हत्या को अंजाम ।
अरशद, शाहरुख व रवि सुपारी की शेष रकम लेने पँहुचे थे देहरादून।
पुलिस ने मृतक की पत्नी शीबा , साबिर ,अरशद,शाहरुख व रवि को किया गिरफ्तार।
वाँछित अभियुक्त रहीस खान की गिरफ्तारी के प्रयास जारी ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण