घर से नाराज होकर गंगा नदी में कूदने वाले व्यक्ति का पौड़ी पुलिस ने सकुशल रेस्क्यू कर बचायी जान
लक्ष्मणझूला: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा अधीनस्थ कार्मिकों को चौकस ड्यूटी करने के साथ-साथ #मानवता का फर्ज निभाते हुये आमजन की सहायता करने के लिये लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है।
जिसके क्रम में थाना #लक्ष्मणझूला पर एक व्यक्ति द्वारा सूचना दी कि मोहन सिंह (काल्पनिक नाम) ने फोन से अपने घर पर सूचना दी कि मैं रामझूला के पास गंगा नदी में कूद रहा हूं। सूचना पर चौकी रामझूला पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर जाकर बड़ी मशक्कत से उक्त व्यक्ति को गंगा नदी के घाट से सकुशल सुरक्षित पकड़ कर सुरक्षा की दृष्टिगत से थाने लाया गया एवं जिसकी सूचना उनके परिजनों को दी गई। पूछताछ में पता चला कि मोहन सिंह (काल्पनिक नाम) अपने घर से नाराज होकर हरिद्वार/ ऋषिकेश आया था। तत्पश्चात उक्त व्यक्ति के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही कर सकुशल उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण