एसएसपी के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस ने फिर किया हत्या प्रकरण का खुलासा
लक्सर: बीती 02 जुलाई 2024 को सुनीता पत्नी अशोक सैनी निवासी ग्राम बहादरपुर खादर ने उसके पति को लाठी डण्डों से पीट- पीटकर हत्या करने व मोबाइल पिस्टल लूट कर ले जाने के संबंध में नामजद अभियुक्तों अमरीश पुत्र सुमेरचंद, गुरमीत पुत्र सुमेरचंद, कंवरपाल पुत्र बारु, राजीव पुत्र कंवरपाल व पंकज पुत्र साधुराम के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर मु0अ0सं0 624/24 धारा 310(3)/115(2)/61(2) बी0एन0एस0 दर्ज कराया गया था। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके अनुपालन में लक्सर पुलिस द्वारा घटना में शामिल दो सगे भाइयों अमरीश व गुरमीत को पूछताछ हेतु कोतवाली बुलाया गया जिनके द्वारा अपना जुर्म कबूल करने व मृतक अशोक सैनी से लूटे गए 02 मोबाइल बरामद होने पर दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई।
➡️ यह थी घटना की वजह-
अभियुक्त अमरीश व मृतक अशोक सैनी के द्वारा गांव के अमित सैनी से एक ही प्लाट में क्रमशः 1000 फिट और 180 फिट जगह ली थी अभियुक्त उक्त जमीन पर मकान निर्माण कार्य करवा रहा था जिसको लेकर दोनों पक्षों में विगत कुछ समय से आपसी विवाद के चलते पुलिस द्वारा दोनों पक्षों की दिनांक 08.06.24 को बीट सूचना दर्ज करते हुए दिनांक 09/06/24 को धारा 107/116 CRPC में चालानी रिपोर्ट न्यायालय प्रेषित की गई जिसमें दिनांक 24.6.24 को दोनों पक्षों के नोटिस न्यायलय से जारी करवाते हुए तामील कराए गए थे। जिसमें दिनांक 11/07/24 की तिथि नियत थी।
दिनांक 02/07/24 को मृतक अशोक सैनी अपने साथ प्रशान्त को लेकर रात्रि 2 बजे अभियुक्त अमरीश द्वारा कराये जा रहे निर्माणाधीन मकान की दीवार गिराने को गये थे जहां पर इनका विवाद हो गया जिसपर अभियुक्तगणों द्वारा मृतक अशोक सैनी व प्रशान्त पर लाठी-ड़ड़ों से वार किया गया जिसपर अशोक व प्रशान्त घायल हो गये जिन्हें परिजनों द्वारा उपचार हेतु सरकारी स्वास्थ्य केन्द्र लक्सर में ले गये जहां डॉक्टरों द्वारा उन्हे जिला चिकित्सालय हरिद्वार हेतु रेफर किया गया जहां उपचार के दौरान अशोक सैनी की मृत्यु हो गयी तथा प्रशान्त को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया जहां वह उपचाराधीन है। प्रकरण के संबंध में विवेचना जारी हैl
विवरण आरोपित-
1- अमरीश पुत्र सुमेरन्द निवासी ग्राम बहादरपुर खादर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।
2- गुरमीत पुत्र सुमेरचन्द निवासी ग्राम बहादरपुर खादर थाना कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।
*आपराधिक इतिहास अभियुक्त अमरीश*
1-मु0अ0सं0 526/18 धारा 147/148/149/323/325/452/504/506 भादवि।
2- मु0अ0सं0 419/22 धारा 323/325/504/506 भादवि।
3- मु0अ0सं01165/22 धारा 147/148/149/323/452/504/506भादवि।
4- मु0अ0सं0 764/23 धारा 427/504/506भादवि

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज