वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में पौड़ी पुलिस गुरूजी बन पहुँची स्कूल, छात्र-छात्राओं को पढ़ाया साइबर व नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक रहने का पाठ
पौड़ी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को स्कूल/कॉलेजो में जाकर छात्र-छात्राओं को लगातार जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में थाना सतपुली पुलिस टीम द्वारा राजकीय इण्टर कॉलेज, दुधारखाल व थाना यमकेश्वर पुलिस टीम द्वारा राजकीय इण्टर कॉलेज, यमकेश्वर में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को महिलाओं एवं बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम, मानव तस्करी, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया व नशे के दुष्प्रभावों आदि के बारे में जानकारी दी गयी एवं बताया गया कि यदि उनके साथ कोई भी व्यक्ति गलत व्यवहार या छेड़छाड़ करता है तो इस तरह की घटनाओं को कदापि नजर अंदाज न करें, इसकी सूचना तत्काल अपने परिजनों और पुलिस को देने हेतु बताया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण