कोटद्वार बार संगठन ने उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति मनोज तिवारी का किया स्वागत
कोटद्वार; उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति पौडी जनपद के प्रशासनिक न्यायधीश मनोज तिवारी द्वारा सिविल कोर्ट कोटद्वार का निरीक्षण कर बार एसोसियेशन से बार की समस्याओं पर चर्चा की है।
न्यायमूर्ति तिवारी के कोटद्वार पहुंचने पर बार एसोसियेशन अध्यक्ष अजय पंत,वरिष्ठ अधिवक्ता धनीश पोखरियाल,धर्मदीप अग्रवाल,जसबीर राणा एवं रश्मि चन्दोला द्वारा स्मृति चिन्ह एवं अभिनन्दन पत्र भेंट कर उनका स्वागत किया गया।
इस अवसर पर बार एसोसियेशन द्वारा अधिवक्ताओं की बिभिन्न समस्याओं को लेकर एक मांग पत्र सौंपा गया तथा सभी समस्याओं के निराकरण की मांग की गयी जिसमें अधिकांश मांगौं के शीघ्र निष्तारण का आश्वासन दिया है।
न्यायमूर्ति तिवारी से वार्ता में बार एसोसियेशन अध्यक्ष अजय पंत,वरिष्ठ अधिवक्ता धनीश पोखरियाल,धर्मदीप अग्रवाल,जसबीर राणा,रश्मि चंदोला,प्रवेश रावत,बृजमोहन चौहान,जीनत परबीन,जीतेन्द्र रावत,सहित बडी संख्या मे अधिवक्ता शामिल थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण