भराड़ीसैंण में बजट सत्र न कराए जाने को लेकर कांग्रेसियों ने गैरसैंण में उपवास रखकर जताया अपना विरोध
गैरसैंण:भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में बजट सत्र न कराये जाने से कांग्रेसी कार्यकर्ता नाराज हो गए। उन्होंने गैरसैंण के रामलीला मैदान से पेशावर कांड के महानायक वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की मूर्ति के नीचे बैठकर एक दिवसीय उपवास रखकर अपना विरोध जताया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित होने के बावजूद बीजेपी सरकार द्वारा लगातार गैरसैंण की अनदेखी की जा रही है। उपवास पर बैठने से पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चन्द्र सिंह गढ़वाली की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उपवास कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात