इंग्लिश वाइन शॉप चोरी मामले का हरिद्वार पुलिस ने 18 घंटे के भीतर किया खुलासा
हरिद्वार: जगजीतपुर कनखल स्थित इंग्लिश वाइन शॉप का ताला तोड़कर लगभग ₹37000/- रूपये व दस्तावेज रखे बैग को चोरी करने के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना कनखल पुलिस ने 18 घंटे के भीतर दो आरोपियों को फ्लाईओवर के नीचे से दबोचने में कामयाबी हासिल की। पुलिस टीम ने डिजिटल साक्ष्य इकट्ठा कर मैनुअल पुलिसिंग का नमूना पेश करते हुए दोनों आरोपियों के कब्जे से बैग, ₹37150/- नगदी, ठेके से सम्बन्धित दस्तावेज एवं एक 12 बोर तमंचा बरामद किया। श्रावस्ती से हरिद्वार पहुंचे दोनों आरोपी फिर एक और घटना को अंजाम देकर रात में ट्रेन के जरिए श्रीवस्ती उ0प्र0 जाने की फिराक में थे। आरोपी अय्याश इससे पहले मुम्बई के थाना शाहू नगर व अम्बावली से चोरी के अपराध में जेल जा चुका है तथा अभी जमानत पर है।
पकड़े गए आरोपित-
1- अय्याश खान पुत्र जुमई खां निवासी बनकटी थाना हरदथ नगर ग्रन्ट जिला श्रावस्ती उ0प्र0
2- भूरे खान पुत्र गुलाब खान निवासी बनकटी थाना हरदथ नगर ग्रन्ट जिला श्रावस्ती उ0प्र0

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण