भारतीय गायिका श्रेया घोषाल ने अपने फैंस और चाहने वालों को किया सचेत
भारतीय गायिका श्रेया घोषाल ने अपने फैंस और चाहने वालों को सचेत किया है कि उनका एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट हैक हो गया है। गायिका ने इसकी जानकारी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने फैंस और फॉलोअर्स को बताया है कि उनकी कोशिशों के बावजूद, वह अपने अकाउंट को कंट्रोल नहीं कर पा रही हैं। श्रेया घोषाल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने एक्स अकाउंट के हैक होने की जानकारी साझा की है. उन्होंने पोस्ट में लिखा है, ‘हैलो फैंस और फ्रेंड्स. मेरा ट्विटर/एक्स अकाउंट 13 फरवरी से हैक है. मैंने एक्स टीम से कॉन्टैक्ट करने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार हर संभव कोशिश की. लेकिन कुछ ऑटो जनरेटेड रिस्पॉन्स के अलावा कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला है।
श्रेया ने आगे लिखा है, ‘मैं अपना अकाउंट डिलीट भी नहीं कर पा रही हूं क्योंकि मैं अब लॉग इन नहीं कर सकती. प्लीज किसी भी लिंक पर क्लिक न करें या उस अकाउंट से लिखे गए किसी भी मैसेज पर विश्वास न करें. वे सभी स्पैम और फिशिंग लिंक हैं. अगर अकाउंट रिकवर हो जाता है और सुरक्षित है तो मैं खुद एक वीडियो के माध्यम से अपडेट करूंगी.’ यह घटना ऐसे समय में हुई है जब श्रेया घोषाल मोटापे से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल का समर्थन करने के लिए चर्चा में हैं। श्रेया घोषाल ने इस अभियान का समर्थन करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने कहा था, ‘हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने मोटापा-रोधी नाम का अभियान शुरू किया है. यह समय की मांग है क्योंकि हमारा देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है। पीएम मोदी ने इस अभियान के लिए श्रेया घोषाल को भी नॉमिनेट किया है। श्रेया के अलावा इस अभियान में साउथ एक्टर मोहनलाल, आर. माधवन और निरहुआ भी शामिल हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण