होली और जुमा एक दिन, हरिद्वार पुलिस अलर्ट
हरिद्वार – इस साल होली और जुमा एक ही दिन होने के चलते हरिद्वार पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने ज्वालापुर में दोनों समुदायों के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें मस्जिदों के इमाम, उलेमा और जिम्मेदार लोग शामिल हुए। बैठक में निर्णय लिया गया कि जुमे की नमाज दोपहर 2:30 बजे होगी, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए 30 सुपर जोन और 7 जोन बनाए गए हैं। इसके अलावा, पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज