विक्की कौशल ने शाहरुख खान की फिल्म पठान की कमाई का तोड़ दिया रिकॉर्ड
विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म छावा बॉक्स ऑफिस पर अपना एक महीना पूरा करने जा रही है. फिल्म छावा ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रिलीज के 29 दिन पूरे कर लिए हैं. इन 29 दिनों में छावा ने कमाई का अंबार लगा दिया था. छावा ने अपनी 27वें दिन की कमाई से साल 2023 की हिंदुस्तान की असली ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर 2 की कमाई के रिकॉर्ड को धूल चटाई थी और अब छावा ने शाहरुख खान की फिल्म पठान की कमाई का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. आइए जानते हैं छावा ने 29वें दिन कितने करोड़ रुपये की कमाई की और क्या-क्या रिकॉर्ड तोड़े। होली वाले दिन यानि 14 मार्च को फिल्म छावा अपनी रिलीज के 29वें दिन में चली और फिल्म को होली की छुट्टी की बड़ा फायदा मिला. छावा की कमाई में 29वें दिन 61.11 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई. जहां फिल्म ने 28वें दिन 4.5 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं, सैकनिल्क के ही अनुसार फिल्म ने 29वें दिन 7.25 करोड़ रुपये (अनुमानित) कमाई की है. छावा ने 29वें दिन हिंदी में 6.5 करोड़ रुपये और तेलुगू में 0.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इसी के साथ फिल्म की घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई 546.75 करोड़ रुपये हो गई. छावा ने अपनी 29वें दिन की कमाई से शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म पठान की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण