पौड़ी पुलिस ने मिशन मर्यादा के तहत सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 05 हरियाणा के युवकों को सिखाया सबक
लैंसडौन: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने व हुड़दग करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतावाली लैंसडाउन के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा गस्त एवं लगातार चैकिंग की जा रही थी इस दौरान देर रात्रि में गांधी चौक लैंसडाउन के पास पांच व्यक्ति खुलेआम सार्वजनिक स्थान पर नशे का सेवन कर रहे थे जिससे आम जनमानस में क्षोभ उत्पन्न हो रहा था। पुलिस द्वारा पूछताछ की गयी तो यह पांचों व्यक्ति हरियाणा के निवासी थे जो लैंसडाउन घूमने आए हुए थे। पुलिस टीम द्वारा 05 व्यक्तियों को थाने ले जाकर मेडिकल कराया गया तथा पुलिस एक्ट के तहत सभी पर कड़ी चालनी कार्यवाही की गयी।

वरिष्ठ नागरिकों के साथ संवाद, सुरक्षा एवं विश्वास को सुदृढ़ करता पिथौरागढ़ पुलिस का प्रयास
शारीरिक शोषण, ब्लैकमेल व जान से मारने की धमकी देने वाला अभियुक्त को श्रीनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
केंद्रीय गृह मंत्री वा मुख्यमंत्री ने विश्व गायत्री परिवार के शताब्दी वर्ष समारोह में किया प्रतिभाग
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से डीआरएम, मुरादाबाद विनीता श्रीवास्तव ने की शिष्टाचार भेंट
26 से 31 जनवरी तक दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले में उत्तराखण्ड की विकास यात्रा के होंगे दर्शन