9 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी पर केस दर्ज
हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक पर नौ साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।
पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव का ही एक युवक उसकी बेटी को डरा-धमका कर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।
जब उसने इसका विरोध किया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, तो युवक के पिता ने न केवल उसके साथ गाली-गलौज की बल्कि मारपीट भी की।
आरोप है कि आरोपी और उसके पिता ने कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
इस घटना के सामने आते ही गांव में आक्रोश फैल गया है, और स्थानीय लोग न्याय की मांग कर रहे हैं।
पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों की बारीकी से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, इस जघन्य अपराध से पूरे इलाके में भय और गुस्से का माहौल बना हुआ है। पीड़िता के परिवार ने प्रशासन से जल्द से जल्द न्याय की गुहार लगाई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण