अहमदाबाद में होगा कांग्रेस का महाधिवेशन, पार्टी के साथ ही देश के ज्वलंत मुद्दों पर होगी चर्चा
देहरादून: कांग्रेस की विस्तारित कार्य समिति की बैठक और महाअधिवेशन 8 और 9 अप्रैल को अहमदाबाद में होने जा रहा है. इस अधिवेशन में भाग लेने के लिए कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत समेत एआईसीसी के सभी सदस्य रवाना हो गए हैं। उत्तराखंड कांग्रेस का कहना है कि इन दो दिनों में पार्टी नेताओं को शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन मिलने के साथ ही ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा होने जा रही है. पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट ने बताया 9 तारीख को होने जा रहा कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेगा. उन्होंने कहा कि आज देश के सामने कई चुनौतियां खड़ी हुई हैं, उन चुनौतियों से कैसे निपटना है? उसको लेकर भी पार्टी कार्यकर्ताओं को शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन मिलने जा रहा है. इस राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण