बारात की बस को शराब के नशे में चलाने वाले वाहन चालक को पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोटद्वार: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्रान्तर्गत शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध प्रभावी चेकिंग अभियान चलाकर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।जिसके अनुपालन में कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान सिद्धबली बैरियर के पास एक बस को रोका गया जो बरातियों से भरी हुई थी तथा बस चालक शराब के नशे में मदहोश प्रतीत हो रहा था। एल्को मीटर से जांच के पश्चात बस चालक के शराब पीने की पुष्टि की गई जिस पर पुलिस द्वारा मौके पर बस को एम0वी0 एक्ट धारा-185 के तहत सीज कर चालक को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई साथ ही चालक के डी0 एल0 की निरस्तीकरण की कार्यवाही भी की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण