मंगलौर में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़,बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग
हरिद्वार के मंगलौर क्षेत्र में मध्य रात्रि उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास कर रही थी। लेकिन कार सवार बदमाशों ने पुलिस को देख बौखलाहट में फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों की गोली सीधे पुलिस की सरकारी गाड़ी पर जा लगी, जिससे वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।
पुलिस ने भी पलटवार करते हुए जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश को गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। मौके पर ही घायल बदमाश को दबोच लिया गया, जबकि कार सवार बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए रुड़की अस्पताल भेजा है।
घायल की पहचान विशाल उर्फ काकू के रूप में हुई है, जो मुजफ्फरनगर का रहने वाला है और हत्या के प्रयास सहित कई संगीन मामलों में वांछित चल रहा था।
फरार बदमाश की तलाश में पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है।घटना की सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके के लिए रवाना हो चुके हैं।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात