रिखणीखाल में आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर में मुख्यमंत्री का दौरा प्रस्तावित
आगामी 19 मई 2025 को विकासखण्ड रिखणीखाल में आयोजित बहुदेश्य शिविर में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान द्वारा सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे उपजिलाधिकारी लैंसडौन के समन्वय से चयनित स्थल पर अपने विभागीय स्टॉल लगवाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा, मुख्य चिकित्साधिकारी, पौड़ी को निर्देशित किया गया है कि वे बहुउद्देश्यीय शिविर/स्थल पर चिकित्सा शिविर लगवाना सुनिश्चित करें, ताकि दिव्यांगता प्रमाणपत्र मौके पर ही जारी किये जा सके।
विभागीय स्टॉलों की स्थापना हेतु जिलाधिकारी द्वारा परियोजना निदेशक डीआरडीए को इस बहुउद्देश्यीय शिविर/प्रदर्शनी के स्टॉल हेतु नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को बारामती में दी गई अंतिम विदाई
ड्रंक एंड ड्राइव एवं ओवर स्पीड पर पौड़ी पुलिस की सख़्त कार्रवाई जारी
शहर की शांति से खिलवाड़ पड़ा भारी, कानफोड़ू साइलेंसर व प्रेशर हार्न लगी मोटरसाइकिल सीज
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने Lab on Wheels (Infosys Springboard) का किया फ्लैग ऑफ