सिक्किम के उत्तरी क्षेत्र में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में भारतीय सेना के तीन जवान शहीद
सिक्किम के उत्तरी क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद हुए भीषण भूस्खलन में भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हो गए हैं, जबकि छह जवान अब भी लापता हैं. वहीं लाचेन और लाचुंग में फंसे 1600 से अधिक पर्यटकों को दो दिन बाद सुरक्षित गंगटोक लाया गया। वही चाटेन क्षेत्र में भूस्खलन के दौरान हवलदार लखविंदर सिंह, लांस नायक मुनीश ठाकुर, और पोर्टर अभिषेक लखड़ा की जान चली गई। सेना की ओर से जारी बयान में बताया गया कि लापता जवानों को खोजने के लिए चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में बचाव कार्य लगातार जारी है. भारी बारिश और कठिन भौगोलिक हालात के बावजूद राहतकर्मी अपना काम कर रहे हैं। दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण लाचेन और लाचुंग क्षेत्रों से संपर्क टूट गया था, जहां 1500 से अधिक पर्यटक फंसे हुए थे. सोमवार सुबह मौसम में सुधार होने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. सिक्किम प्रशासन, भारतीय सेना, आईटीबीपी, बीआरओ, पर्यटन विभाग और अन्य एजेंसियों के समन्वय से इस कार्य को अंजाम दिया गया. 284 गाड़ियों और 16 बाइकों की सहायता से कुल 1,678 पर्यटकों को निकाला गया. इनमें 737 पुरुष, 561 महिलाएं और 380 बच्चे शामिल थे. सभी को सुरक्षित गंगटोक के फिदांग मार्ग से लाया गया.

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज