नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाले व्यक्ति को पौड़ी पुलिस ने चंद घंटो में गिरफ्तार कर भेजा जेल
बीती 14.06.2025 को स्थानीय बालिका निवासी यमकेश्वर द्वारा थाना यमकेश्वर पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि योगेश कुमार नाम के व्यक्ति द्वरा मेरे साथ घर में जोर जबरदस्ती कर गलत काम किया गया है। इस सम्बन्ध में थाना यमकेश्वर पर तत्काल मु0अ0सं0- 08 /25, धारा- 75 बी.एन.एस,7 /8 पोक्सो अधिनियम बीएनएस बनाम पंजीकृत किया गया।
यमकेश्वर पुलिस टीम व विवेचक द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही, ठोस साक्ष्यों का संकलन कर कुशल पतारसी सुरागरसी करते हुए अथक प्रयासों के फलस्वरूप उक्त प्रकरण में बालिका के साथ जोर जबरदस्ती कर दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त योगेश कुमार को बिध्याणी तिराहा यमकेश्वर के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेशकर जेल भेज दिया गया। उक्त मामले में विवेचना प्रचलित है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज