महाराज ने हेलीकॉप्टर हादसे को बताया दुर्भाग्यपूर्ण, कहा सरकार जांच करवायेगी
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व, संस्कृति, लोकनिर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम, मंत्री सतपाल महाराज ने केदारनाथ से गुप्तकाशी लौट रहे हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना को बेहद चिंताजनक एवं दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सभी मृतकों के प्रति गहरी संवेदा एवं दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सरकार इस हादसे की जांच करवायेगी।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने केदारनाथ से गुप्तकाशी लौट रहे हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना को बेहद चिंताजनक एवं दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए हैलिकॉप्टर में सवार सभी मृतकों के प्रति गहरी संवेदा एवं दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि आर्यन एविएशन का जो हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है उसका बड़ा कारण मौसम की खराबी रहा है। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर रेस्क्यू में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टिया दुर्घटना का कारण मौसम की खराबी रहा है लेकिन सरकार इसकी जांच करवायेगी और हादसे के कारणों का पता लगायेगी।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज